पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

लखनपुर स्थित निज निवास पर आयोजित जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पेयजल, सड़क, बिजली और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़: जल प्रबंधन को धार दे रही साय सरकार; मंत्री राजेश अग्रवाल ने उदयपुर में किया ₹520 लाख के जलाशय कार्यों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल प्रबंधन पर विशेष जोर दे रही है। इसी कड़ी में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अम्बिकापुर के उदयपुर ब्लॉक में 520 लाख रुपये से अधिक के नहर और जलाशय जीर्णोद्धार कार्यों की आधारशिला रखी, जिससे सैकड़ों किसानों को सिंचाई में सीधा लाभ मिलेगा।

मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य की सबसे मजबूत कड़ी: रामगढ़ स्वास्थ्य सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री राजेश अग्रवाल

सरगुजा के उदयपुर ब्लॉक में आयोजित स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मितानिनों को सम्मानित किया। उन्होंने मितानिनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाते हुए उन्हें शासन की योजनाओं का सच्चा वाहक बताया।

छत्तीसगढ़: जीपीएम जिले के मलनिया डेम में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का आगाज़, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जीपीएम जिले के मलनिया डेम में नवनिर्मित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और बोटिंग सुविधा का उद्घाटन किया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिले को मिली इस सौगात से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।