विजयादशमी एवं संघ शताब्दी वर्ष पर लुड़ेग मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन आयोजित

लुडेग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) लुडेग मंडल द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा स्थल से की गई, जहां स्वयंसेवकों ने परंपरागत गणवेश में अनुशासन और एकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया और पुष्प वर्षा से उनका उत्साहवर्धन किया।पुरे नगर देशभक्ति के रंग मे रंगा हुआ था 200 स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन मे भाग लिया

इस कार्यक्रम मे श्री सिद्धिविनायक पांडे जी मुख्य वक्ता प्रांत बाल कार्य प्रमुख बैकुंठपुर कोरिया कार्यक्रम के अध्यक्ष मदन राम देहरी कमलेश चंद्रा जिला प्रचारक कांसाबेल .सीताराम प्रधान जिला बाल कार्य प्रमुख । जगदीश यादव जिला मुख्य मार्ग  प्रमुख पालक लुड़ेग मंडल विनोद जायसवाल खंड कार्यवाह पत्थलगांव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *