राज्यपाल रमेन डेका ने रतनपुर में किए माँ महामाया के दर्शन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की विशेष पूजा-अर्चना

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका आज बिलासपुर जिले के ऐतिहासिक नगरी रतनपुर पहुंचे। यहाँ उन्होंने सुप्रसिद्ध माँ महामाया मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि, निरंतर प्रगति और सभी नागरिकों के कल्याण की मंगल कामना की।

​मंदिर परिसर पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों और वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत किया। दर्शन के उपरांत राज्यपाल ने मंदिर की ऐतिहासिकता और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

​इस गरिमामय अवसर पर नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष श्री लवकुश कश्यप, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह सहित श्री मोहित जायसवाल और मंदिर ट्रस्ट के अन्य सदस्य व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *