कवर्धा/रायपुर:
छत्तीसगढ़ के प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल भोरमदेव (कबीरधाम) के शांत वातावरण में शहर की भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर समय बिताने वालों के लिए एक नया और खूबसूरत ठिकाना उभर कर सामने आया है। ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ‘मैकल हिल इको फार्म’ (सिंगपुर) इन दिनों पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
हरियाली और मैकल पर्वतमाला की तलहटी में बसा यह इको फार्म रायपुर से मात्र 140 किलोमीटर और बिलासपुर से करीब 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वीकेंड ट्रिप और पारिवारिक छुट्टियों के लिए यह जगह एक आदर्श विकल्प बनकर उभरी है।

प्रकृति की गोद में आधुनिक सुविधाएं
मैकल हिल इको फार्म में पर्यटकों के ठहरने और मनोरंजन के लिए हर तरह की व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। यहां चारों तरफ फैली हरियाली के बीच सुकून भरे पल बिताने के लिए प्रीमियम कॉटेज बनाए गए हैं। इसके अलावा बड़े ग्रुप्स और दोस्तों के लिए एसी डॉर्मिटरी की सुविधा भी मौजूद है।
जो लोग तारों की छांव में रात बिताने का शौक रखते हैं, उनके लिए खुले लॉन और वादियों के बीच कैंपिंग और ट्रेकिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। यहां का शांत वातावरण और इन-हाउस कैफे का लजीज भोजन पर्यटकों के अनुभव को यादगार बना देता है।
बेहद किफायती दरों पर स्टे और पैकेज उपलब्ध
टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी प्लेटफॉर्म ‘ट्रिप्पी हिल्स’ (Trippy Hills) द्वारा पर्यटकों के लिए बजट-फ्रेंडली टैरिफ प्लान जारी किए गए हैं:
- प्रीमियम कॉटेज (Premium Cottages): ₹3,000 प्रति रात (आधुनिक सुविधाओं से लैस निजी स्टे)
- एसी डॉर्मिटरी (AC Dormitory): ₹1,000 प्रति व्यक्ति (दोस्तों व बड़े ग्रुप्स के लिए उत्तम)
- नेचर कैंपिंग (Camping Experience): ₹1,500 प्रति व्यक्ति — इस पैकेज में टेंट स्टे के साथ स्वादिष्ट डिनर और ब्रेकफास्ट भी शामिल है।
बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क
वीकेंड्स और छुट्टियों के दौरान बढ़ती मांग को देखते हुए प्री-बुकिंग की सलाह दी गई है। फार्म में ठहरने, कॉटेज रिजर्वेशन या कैंपिंग पैकेज की विस्तृत जानकारी के लिए पर्यटक सीधे आधिकारिक संपर्क नंबर 9589816208 पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं।
