जशपुर के पहुंचविहीन और पहाड़ी रास्तों पर रहने वाले ग्रामीणों के लिए अब शहर और बड़े बाजारों तक पहुंचना बेहद आसान हो गया है। ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ के तहत जिले के 11 प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो चुका है। कम किराए और नियमित सेवा ने न सिर्फ निजी गाड़ियों के महंगे खर्च से राहत दी है, बल्कि स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों, अपनी फसल बेचने वाले किसानों और इलाज के लिए अस्पताल जाने वाले मरीजों की जिंदगी बदल दी है।
Category: जशपुर
गांव के हर व्यक्ति तक पहुंचे बेहतर इलाज का लाभ: कलेक्टर रोहित व्यास ने रौनी उपस्वास्थ्य केंद्र की परखी जमीनी हकीकत
जशपुर के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास खुद मैदान में उतरे हैं। बुधवार को उन्होंने रौनी उपस्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और कर्मचारियों को सेवाभाव से काम करने की नसीहत दी। साथ ही, इलाज के खर्च से ग्रामीणों को बचाने के लिए हर पात्र व्यक्ति का ‘आयुष्मान कार्ड’ और बुजुर्गों का ‘आयुष्मान वय वंदना कार्ड’ शत-प्रतिशत बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
जशपुर में हरियाली का महाभियान: विधायक गोमती साय के नेतृत्व में बनी विशाल मानव श्रृंखला, दुर्गम पहाड़ियों पर रोपे गए 2 लाख ‘सीडबॉल’
जशपुर के जंगलों को सहेजने और बढ़ाने की वन विभाग की मुहिम अब एक जनआंदोलन बन चुकी है। गुरुवार को पत्थलगांव विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने इस अभियान में मोर्चा संभाला। उनके नेतृत्व में ग्राम ईला में हजारों लोगों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर मानव श्रृंखला बनाई और पहाड़ों पर 2 लाख से ज्यादा ‘सीडबॉल’ (बीज के गोले) बिखेरे। इस पहल का मकसद आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा और सुरक्षित पर्यावरण तैयार करना है।
सेहत की ओर कदम: जशपुर में ५ दिवसीय योग शिविर की शुरुआत, २१ जून को सजेगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य मंच
जिले के आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों और एनसीडी क्लीनिकों में आज से शुरू हुआ ५ दिनों का विशेष योग प्रशिक्षण शिविर।
रायपुर आयुष संचालनालय के निर्देश पर गाँव-गाँव तक पहुँचेगा योग; आम जनता को सेहत और मानसिक शांति के प्रति किया जाएगा जागरूक।
२१ जून को मनाया जाएगा मुख्य कार्यक्रम, जिला आयुष अधिकारी ने सभी केंद्रों को दिए शासन के नियमों के पालन के निर्देश।
जशपुर में टाइप-1 डायबिटीज से जूझते बच्चों को मिला संबल: स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ ने सिखाए ‘बेहतर जिंदगी’ के गुर
जिला स्वास्थ्य समिति, यूनिसेफ और एकम फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुई रोगी सहायता समूह की फॉलो-अप बैठक।
६ बच्चों और उनके ८ अभिभावकों सहित ३२ प्रतिभागियों ने साझा किए अपने अनुभव, विशेषज्ञों ने दूर कीं आशंकाएं।
डॉक्टरों ने दिया भरोसा: नियमित इंसुलिन, संतुलित आहार और सही निगरानी से सामान्य बच्चों की तरह सक्रिय जीवन जी सकते हैं पीड़ित बच्चे।
जशपुर में बारिश का ताजा अपडेट: कांसाबेल में सबसे ज्यादा मेहरबान हुए बदरा, बागबहार के खेतों को अब भी बूंदों का इंतजार
जिले में 1 जून से लेकर अब तक कुल 284.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।
पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड (373.0 मिमी) की तुलना में इस साल अब तक बारिश का आंकड़ा थोड़ा पीछे।
कांसाबेल तहसील में सबसे अच्छी (60.8 मिमी) बारिश, वहीं बागबहार में अब तक खाता भी नहीं खुला।
जशपुर: 50 नौनिहालों के दिल का होगा मुफ्त ऑपरेशन, ‘चिरायु’ योजना ने लौटाई बेबस माता-पिता की मुस्कान
जशपुर जिला अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 74 बच्चों की हुई निशुल्क ईकोकार्डियोग्राफी और जांच।
विशेषज्ञों ने 50 बच्चों को सर्जरी के लिए किया चिन्हांकित; रायपुर के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में होगा मुफ्त ऑपरेशन।
महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ गरीब परिवारों के लिए वरदान बना एसईसीएल और स्वास्थ्य विभाग का ‘धड़कन’ प्रोजेक्ट।
जशपुर: जनदर्शन में खुद मोर्चा संभालकर कलेक्टर ने सुनीं फरियादें, अधिकारियों से कहा– ‘कागजी खानापूर्ति नहीं, समाधान पारदर्शी हो’
कलेक्टर रोहित व्यास ने जिला कार्यालय में आम जनता से सीधा संवाद कर 44 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया। पेयजल, सड़क, राजस्व और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों को समय-सीमा के भीतर सुलझाने के सख्त निर्देश।
जशपुर के ‘सियान गुड़ी’ में दिखा बुजुर्गों का उत्साह, गीतों ने मोहा मन; प्रभारी सचिव ने कहा- जल्द पूरी होगी रामलला दर्शन की मुराद
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जशपुर के ‘सियान गुड़ी’ का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कैरम, शतरंज और संगीत के विजेता बुजुर्गों को सम्मानित किया। बुजुर्गों के भजनों से गदगद अधिकारियों ने उन्हें अयोध्या में प्रभु रामलला के दर्शन कराने के निर्देश दिए हैं।
जशपुर में स्वास्थ्य क्रांति: ₹35.53 करोड़ की लागत से बन रहा ‘जगदेव राम उरांव अस्पताल’ बनेगा क्षेत्र की लाइफलाइन, प्रभारी सचिव ने थपथपाई पीठ
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने निर्माणाधीन 100 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक अस्पताल का जायजा लिया। काम की रफ्तार और क्वालिटी की तारीफ करते हुए इसे समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
