छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिली नई उड़ान: सीएम विष्णु देव साय की पहल पर 45 युवाओं ने ग्वालियर में ली टूरिज्म मैनेजमेंट की स्पेशल ट्रेनिंग

छत्तीसगढ़ में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने और इसे रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सीएम की विशेष पहल पर राज्य के 45 युवाओं का एक दल ग्वालियर स्थित प्रतिष्ठित ‘भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान’ (IITTM) से एक महीने का विशेष टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण पूरा कर वापस लौट आया है।

विधायक गोमती साय ने दी सौगात: डुडूगजोर और बुढ़ाडांड में किया सामुदायिक भवन का भूमि पूजन

क्षेत्र के विकास को निरंतर गति देते हुए पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने आज ग्राम पंचायत डुडूगजोर और ग्राम पंचायत बुढ़ाडांड में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए विधायक ने कुदाल चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

बड़ी खबर: दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर भीषण मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है, लेकिन साथ ही दुखद खबर भी आई है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने करारा जवाब दिया है।

St. Xavier’s English Medium School पत्थलगांव के वार्षिक उत्सव में शामिल हुईं विधायक गोमती साय

पत्थलगांव स्थित St. Xavier’s English Medium School में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक श्रीमती गोमती साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

पत्थलगांव: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विधायक कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक, बूथ स्तर पर 100% सटीकता सुनिश्चित करने पर जोर

विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) अभियान को गति देने और कार्यों की समीक्षा करने के उद्देश्य से आज पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सांसद राधेश्याम राठिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक: जिला पंचायत CEO अभिषेक कुमार ने दिखाई सख्ती, लापरवाही पर पण्डरापाठ और टट्केला के प्राचार्यों को थमाया ‘शो-काज’ नोटिस

जिले में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता सुधारने और आगामी परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार (IAS) एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने जिले के समस्त बीईओ (BEO), एबीईओ (ABEO) और हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने पर दो प्राचार्यों पर गाज गिरी है।

CG Weather Update: अंबिकापुर और सरगुजा में कड़ाके की ठंड की दस्तक! अगले 48 घंटों में लुढ़केगा पारा

छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है, जिसके मुताबिक अंबिकापुर, सरगुजा, कोरिया और जशपुर जैसे इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

लैलूंगा के कुंजारा में राजस्व विभाग का बड़ा कारनामा — बिना आदेश नक्शे से की गई छेड़छाड़

लैलूंगा (कुंजारा): राजस्व विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला कुंजारा गांव में उजागर हुआ है, जहाँ बिना किसी वैध आदेश के भूमि नक्शे में हेरफेर किए जाने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस विवाद का संबंध एकलव्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी महाविद्यालय के भूमि क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जिससे पूरा क्षेत्र चर्चाओं में है और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

भदरापारा के गरीबों से छीना गया “प्रधानमंत्री आवास” का हक — लैलूंगा नगर पंचायत में गूंजा बड़ा सवाल, आखिर जिम्मेदार कौन?

वार्ड क्रमांक 15 के अति गरीब परिवार आज भी खुले आसमान के नीचे, अमीरों को मिला आवास का लाभ — जांच और न्याय की उठी मांग।

कोनी, बिलासपुर में भी मिलेगा जशपुर का मशहूर नाश्ता ‘धुसका’

जशपुर का पारंपरिक और मशहूर नाश्ता धुसका अब बिलासपुर के स्वादप्रेमियों को भी लुभाने के लिए तैयार है। रिवर व्यू कॉलोनी, कोनी, बिलासपुर के सामने नया धुसका फूड ट्रक शुरू हुआ है, जहाँ लोग शाम से रात तक इस लजीज व्यंजन का आनंद लेने पहुँच रहे हैं।