एवरेस्ट फतह करने का संकल्प, छत्तीसगढ़ की बेटी के सपनों को मिले सीएम के ‘पंख’

छत्तीसगढ़ की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास 9 अप्रैल को माउंट एवरेस्ट मिशन के लिए रवाना होंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमिता को शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया। अमिता इससे पहले किलिमंजारो भी फतह कर चुकी हैं।

बिलासपुर सिम्स में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गूंजा ‘जेंडर फॉर हेल्थ’ का नारा; 100 से अधिक छात्रों ने सृजनात्मकता से दिया समानता का संदेश

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बिलासपुर के सिम्स चिकित्सालय में ‘जेंडर फॉर हेल्थ’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 100 से अधिक मेडिकल छात्रों ने पोस्टर, स्लोगन और क्विज के जरिए समाज में स्वास्थ्य और लैंगिक समानता के महत्व को रेखांकित किया।

‘एक पेड़ माँ के नाम’: जशपुर के ‘मातृत्व वन’ में राज्यपाल रमेन डेका ने रोपा सीता अशोक का पौधा, भावनाओं से जुड़ा पर्यावरण संरक्षण

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जशपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस स्थित ‘मातृत्व वन’ में पौधरोपण किया। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत उन्होंने सीता अशोक का पौधा लगाकर माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का अनूठा संदेश दिया।

जशपुर की मेहमाननवाज़ी के कायल हुए राज्यपाल रमेन डेका: केरेगांव के होम-स्टे में चखा पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद, महिलाओं के हुनर को सराहा

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जशपुर के देशदेखा स्थित केरेगांव होम-स्टे का अवलोकन कर ग्रामीण पर्यटन की सराहना की। स्थानीय महिलाओं के हाथों का स्वाद और ‘जसक्राफ्ट’ के गहनों ने राज्यपाल का दिल जीत लिया; उन्होंने इसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नई उड़ान बताया।

जशपुर के चिकनीपानी में शिक्षा की नई अलख: गोमती साय की उपस्थिति में हुआ जगदेव राम उरांव स्मृति भवन का भव्य लोकार्पण

जशपुर जिले के ग्राम चिकनीपानी में श्रद्धेय जगदेव राम उरांव की स्मृति में नवनिर्मित कल्याण आश्रम प्राथमिक विद्यालय भवन का भव्य लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर पूर्व सांसद गोमती साय सहित वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने शिरकत की, जो क्षेत्र में शैक्षिक क्रांति का आधार बनेगा।

रायपुर की रफ्तार को लगेंगे पंख: 360 करोड़ की लागत से बनेंगे 4 नए फ्लाईओवर्स, जाम से मिलेगी मुक्ति

राजधानी रायपुर के जी.ई. रोड, वीआईपी रोड और रिंग रोड जैसे व्यस्त इलाकों में अब ट्रैफिक का सिरदर्द खत्म होने वाला है। सरकार ने शहर की सूरत बदलने के लिए 4 बड़े प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दे दी है।

बिलासपुर: वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई; अवैध साल की लकड़ियों से लदी पिकअप जब्त, आरोपी चालक गिरफ्तार

कोटा परियोजना मंडल की टीम ने गश्त के दौरान ग्राम नवापारा के पास घेराबंदी कर पकड़ा अवैध माल। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर प्रदेश भर में वन सुरक्षा को लेकर अभियान तेज।

कुड़केलखजरी में गूंजे बजरंगबली के जयकारे: नवनिर्मित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुईं गोमती साय, भक्ति और उत्साह का रहा संगम

लुडेग-तमता मंडल के ग्राम कुड़केलखजरी में श्री हनुमान जी के नवनिर्मित दक्षिण मुखी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन हुआ। विधायक गोमती साय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

हनुमान जयंती पर भक्ति का संगम: विधायक गोमती साय ने कछार मंदिर में नवाया शीश, अष्टप्रहरी पूर्णाहुति में शामिल होकर मांगी प्रदेश की खुशहाली

हनुमान जयंती के अवसर पर कछार स्थित श्री हनुमान मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। विधायक गोमती साय ने भी मंदिर पहुंचकर प्रभु के दर्शन किए और अष्टप्रहरी यज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

जशपुर के आंगन में उतरी ‘जल क्रांति’: कोसों दूर की प्यास अब घर के नल से बुझी, संवरने लगा बेटियों का भविष्य

जशपुर में जल जीवन मिशन सिर्फ पाइप और नल का कनेक्शन नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सम्मान और बेटियों की शिक्षा का नया रास्ता बन गया है। दिसंबर 2023 से अब तक 20,300 से अधिक घरों में नल पहुँचने से न केवल बीमारियाँ कम हुई हैं, बल्कि कोसों दूर से पानी लाने का दर्द भी खत्म हुआ है।