डबल इंजन सरकार ने दूर की विकास की सबसे बड़ी बाधा ‘नक्सलवाद’, नेशनल डिफेंस कॉलेज के दल से बोले CM साय- ‘शांति और प्रगति का नया दौर’

नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) के 15 सदस्यीय अध्ययन दल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है। विदेशी सैन्य अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और बस्तर के सौंदर्य को ‘अद्भुत’ बताया।

छत्तीसगढ़ में जल क्रांति का नया अध्याय: जल जीवन मिशन 2.0 के लिए ऐतिहासिक MoU, CM साय ने कहा- ‘हर घर जल’ का सपना होगा और मजबूत

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य और केंद्र सरकार के बीच ऐतिहासिक एमओयू (MoU) हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की मौजूदगी में जल जीवन मिशन 2.0 पर हस्ताक्षर किए गए। इस मिशन के तहत अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1300 करोड़ रुपये की विशेष मांग के साथ 3000 से अधिक गांवों तक शुद्ध पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

बस्तर में ज्ञान की नई अलख: कलेक्टर ने ‘पुस्तक दान रथ’ को दिखाई हरी झंडी, 7 दिनों तक चलेगा महाभियान

बस्तर जिला प्रशासन ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने ‘पुस्तक दान रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान अगले 7 दिनों तक जिले के विभिन्न विकासखंडों में चलेगा, जहाँ लोग अपनी पुरानी किताबें दान कर जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद कर सकेंगे।

जशपुर: कुनकुरी कृषि महाविद्यालय में 23 मार्च से ‘कृषि क्रांति एक्सपो 2.0’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जशपुर की महिलाएं खेती में नवाचार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। ग्राम सोगड़ा की संजीता एक्का ने मछली, बत्तख और सुअर पालन से आय के नए स्रोत खोले हैं। अन्य किसानों को भी आधुनिक खेती सिखाने के लिए कुनकुरी में 3 दिवसीय भव्य कृषि प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है।

जशपुर: पीएम जनमन योजना से संवर रहा विशेष पिछड़ी जनजातियों का जीवन, किसनी बाई और अरविन्द राम का पक्के मकान का सपना हुआ पूरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जशपुर के दूरस्थ अंचलों में निवासरत पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत अब इन परिवारों को कच्चे झोपड़ों और सांप-बिच्छू के डर से मुक्ति मिल रही है।

खाकी पर दाग: बाघ और तेंदुए के शिकार मामले में डिप्टी रेंजर समेत 9 गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर क्षेत्र में बाघ और तेंदुए के अवैध शिकार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वन विभाग ने अपने ही एक डिप्टी रेंजर और 8 अन्य शिकारियों को गिरफ्तार किया है, जो वन्यजीवों की खाल बेचने की फिराक में थे।

140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात, साझा की अपनी बदली जिंदगी की कहानी

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। बीजापुर और कांकेर के 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने विधानसभा में CM विष्णु देव साय से मुलाकात कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की खुशी जाहिर की।

बिहान योजना से संवरी भगवती की तकदीर: ईंट निर्माण और किराने के दम पर गुमगरा खुर्द की बेटी बनी ‘लखपति दीदी’

सरगुजा की भगवती सिंह ने बिहान योजना के माध्यम से घर की चारदीवारी से निकलकर सफल उद्यमी तक का सफर तय किया है। सब्जी की खेती, ईंट निर्माण और किराना व्यवसाय के जरिए उन्होंने न केवल अपना पक्का घर बनवाया, बल्कि आज वे समाज के लिए ‘लखपति दीदी’ की मिसाल बन गई हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों को मिले 498 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम से पीएम किसान योजना की 22वीं किश्त जारी की, जिसके तहत छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख किसानों के खातों में ₹498.83 करोड़ की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्यरत है।

धरती को माँ मानना हमारी संस्कृति: CM साय ने छत्तीसगढ़ को बताया ‘ग्रीन इकोनॉमी’ का पावर इंजन

रायपुर में आयोजित दूसरे ‘छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन’ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य को देश की अर्थव्यवस्था का ‘पावर इंजन’ बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब स्टील उत्पादन के साथ-साथ ग्रीन स्टील और सोलर एनर्जी जैसे क्षेत्रों में भी नई पहचान बना रहा है।