मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज होने जा रहा है। 5 मई से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत 36 क्लस्टरों में शिविर लगाकर ग्रामीणों और शहरी नागरिकों की समस्याओं का एक महीने के भीतर समाधान किया जाएगा।
Tag: CM Vishnu Deo Sai
छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया अध्याय: CM विष्णुदेव साय ने लॉन्च किया ‘सेवा सेतु’ पोर्टल, अब घर बैठे मिलेंगी 441 सरकारी सेवाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के आधुनिक संस्करण ‘सेवा सेतु’ का शुभारंभ किया। AI और व्हाट्सएप इंटीग्रेशन से लैस इस प्लेटफॉर्म के जरिए अब राशन कार्ड से लेकर जाति प्रमाणपत्र तक के काम उंगलियों पर होंगे।
मजदूरी की बेड़ियां तोड़ ‘मल्टी-फार्मिंग’ के नायक बने ललित यादव: 6 गायों से शुरू हुआ सफर अब लिख रहा सफलता की इबारत
दंतेवाड़ा के गुमड़ा गाँव के ललित यादव ने मजदूरी छोड़कर डेयरी और मल्टी-फार्मिंग को अपनाया। आज 25 उन्नत पशुओं और आधुनिक तकनीक के दम पर वे बस्तर में ‘श्वेत क्रांति’ के नए चेहरे बन गए हैं।
बुजुर्गों का स्वाभिमान बना छत्तीसगढ़ सरकार की प्राथमिकता; सम्मान और सुरक्षा का नया ‘मॉडल’ तैयार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक ऐसा मजबूत सुरक्षा कवच तैयार किया है, जहाँ पेंशन से लेकर स्वास्थ्य और आध्यात्मिक यात्राओं तक, हर कदम पर बुजुर्गों को ‘सम्मान और संबल’ मिल रहा है।
सूखी धरती पर उमड़ी खुशहाली: बलरामपुर के बदौली गांव में चेक डैम ने लिख दी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
मनरेगा के चेक डैम ने बदली बदौली की तकदीर; जल संकट से जूझने वाले किसान अब साल में ले रहे हैं तीन फसलें, पलायन थमा और बढ़ी आय।
छत्तीसगढ़ का ‘डिजिटल’ डंका: मनरेगा ई-केवाईसी में बना देश का नंबर-1 राज्य
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास; 97% से अधिक सक्रिय श्रमिकों का ई-केवाईसी पूर्ण कर केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ा।
सुशासन की नई मिसाल: आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के सुदूर ‘लंका’ गांव पहुंचा प्रशासन
आजादी के बाद पहली बार नारायणपुर के अत्यंत दुर्गम गांव ‘लंका’ में जिला स्तरीय प्रशासनिक शिविर का आयोजन किया गया। ‘सुशासन एक्सप्रेस’ के माध्यम से ग्रामीणों को मौके पर ही 27 प्रकार की डिजिटल सेवाएं प्रदान की गईं और 242 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया।
मुख्यधारा में लौटे युवाओं के लिए ‘कवच’ बनी साय सरकार; अब आयुष्मान कार्ड से मिलेगा मुफ्त इलाज
छत्तीसगढ़ में माओवाद का रास्ता छोड़ समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए युवाओं के जीवन में अब खुशहाली की नई किरण दिख रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रशासन इन युवाओं को राशन और आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेजों के साथ-साथ अब ₹25 लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुरक्षा (आयुष्मान कार्ड) भी प्रदान कर रहा है।
छत्तीसगढ़: जल प्रबंधन को धार दे रही साय सरकार; मंत्री राजेश अग्रवाल ने उदयपुर में किया ₹520 लाख के जलाशय कार्यों का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल प्रबंधन पर विशेष जोर दे रही है। इसी कड़ी में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अम्बिकापुर के उदयपुर ब्लॉक में 520 लाख रुपये से अधिक के नहर और जलाशय जीर्णोद्धार कार्यों की आधारशिला रखी, जिससे सैकड़ों किसानों को सिंचाई में सीधा लाभ मिलेगा।
जशपुर के श्रद्धालुओं की अयोध्या यात्रा: 204 तीर्थयात्रियों का 13वां जत्था ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ रवाना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत जशपुर जिले में भक्ति की बयार बह रही है। अब तक जिले के कुल 2,640 श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर चुके हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को 204 यात्रियों का 13वां जत्था प्रशासनिक और जन-प्रतिनिधियों की मौजूदगी में अयोध्या के लिए रवाना हुआ।
