स्वतंत्रता दिवस 2026: सीएम विष्णु देव साय ने पुलिस और नगर सेना के जांबाजों को पदकों से किया अलंकृत; ASI रामावतार सिंह को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस व नगर सेना के अधिकारियों-जवानों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक, भारतीय पुलिस पदक और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से अलंकृत किया।

रायपुर स्वतंत्रता दिवस 2026: घुड़सवारों का हैरतअंगेज शो, महिला बैगपाइपर बैंड की धुनें और डॉग स्क्वाड के हैरतअंगेज करतबों ने मोहा मन

रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तीसरी वाहिनी के घुड़सवारों, पहली महिला बैगपाइपर बैंड की धुनों और श्वान दल के साहसिक करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम विष्णु देव साय का ऐलान: नक्सल मुक्त हुआ बस्तर, एआई मिशन से लेकर नई भर्तियों तक छत्तीसगढ़ के विकास का खींचा खाका

80वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान की शुरुआत की और नक्सल मुक्त बस्तर, एआई मिशन, नई भर्तियों सहित प्रदेश के चहुंमुखी विकास का विजन रखा।

जशपुर में भारी बारिश व तेज हवाओं का अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

झारखंड पर बने डिप्रेशन के चलते उत्तर छत्तीसगढ़ और जशपुर में 14 से 17 अगस्त तक भारी बारिश व 55 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

अंबिकापुर: स्वामी आत्मानंद कॉलेज कन्या छात्रावास का लोकार्पण, 100 बेटियों को मिलेगी सुरक्षित आवासीय सुविधा; मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया शुभारंभ

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर में 100 सीटर स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया। दूरस्थ व ग्रामीण वनांचल क्षेत्र की छात्राओं को सुरक्षित और सुगम आवासीय सुविधा मिलेगी।

राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति श्री दिलीप सिंह जूदेव का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। सीएम ने कहा कि जूदेव जी ने जनजातीय स्वाभिमान और सामाजिक जागरण के लिए आजीवन कार्य किया, उनका जीवन राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले पद्मश्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी; भारतीय इतिहास, संस्कृति और सिनेमा पर हुई विस्तृत चर्चा

रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ‘चाणक्य’ फेम निर्माता-निर्देशक पद्मश्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया और इतिहास-संस्कृति को पर्दे पर जीवंत करने में उनके योगदान की सराहना की।

तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ: उप मुख्यमंत्री बोले— जनता और समाज के सहयोग से बस्तर से हुआ नक्सलवाद का खात्मा

दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर यात्रा की शुरुआत की। डिप्टी सीएम ने 211 बलिदानी जवानों को नमन करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही बस्तर में नक्सलवाद का खात्मा संभव हुआ है।

सुकमा: ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही सरकार, मौके पर ही हो रहा समस्याओं का समाधान

सुकमा जिले के सभी 277 आदि सेवा केंद्रों में 13 से 15 अगस्त तक ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के तहत तीन दिवसीय शिविर शुरू हुए हैं। अभियान के दौरान आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड और आधार कार्ड बनाकर मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग ऑन ग्रीन स्टील’ में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिससे 10,921 रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में स्टील के अधिकतम मूल्य संवर्धन और डाउनस्ट्रीम मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दिया।