भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्र में एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कृति और गौरव को प्रदर्शित करते हुए बड़ी संख्या में बंधु-भगिनी शामिल हुए।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साई ने विशेष रूप से उपस्थित होकर भगवान बिरसा मुंडा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा जी के संघर्ष, नेतृत्व और जनसेवा के आदर्श सदैव जनजातीय समाज और पूरे राष्ट्र को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

कार्यक्रम में रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष श्री संभुनाथ चक्रवर्ती, नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं जनजातीय समाज के सम्मानित लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह में पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और जनजातीय विरासत की झलक ने पूरे वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से समाज में अपनी पहचान, सम्मान और संस्कृति को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का समापन भगवान बिरसा मुंडा जी के पदचिह्नों पर चलने और समाज-राष्ट्र के उत्थान में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।
