St. Xavier’s English Medium School पत्थलगांव के वार्षिक उत्सव में शामिल हुईं विधायक गोमती साय

पत्थलगांव स्थित St. Xavier’s English Medium School में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक श्रीमती गोमती साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री अंकित बंसल जी, महामंत्री श्री नरेश यादव जी, समस्त आयोजनकर्ता, शिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य, नाटक, गीत एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्साह देखते ही बनता था।

विधायक श्रीमती गोमती साय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास, संस्कार और रचनात्मकता को नई दिशा मिलती है। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *