पत्थलगांव। क्षेत्र के विकास को निरंतर गति देते हुए पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने आज ग्राम पंचायत डुडूगजोर और ग्राम पंचायत बुढ़ाडांड में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए विधायक ने कुदाल चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि यह सामुदायिक भवन ग्रामीणों के सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और यह भवन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गरिमामयी उपस्थिति
भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक के साथ भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री अनील मित्तल, मण्डल प्रभारी हरजीत भाटिया, मण्डल अध्यक्ष अंकित बंसल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, महामंत्री सुनील गर्ग, नरेश यादव और कमलेश यादव उपस्थित थे।
इसके अलावा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, ग्राम पंचायत के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक गोमती साय का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की।
