सादगी की मिसाल: जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने बिरहोर परिवार के बीच मनाया जन्मदिन, जमीन पर बैठकर किया भोजन

जशपुर: राजनीति में पद और कद मिलने के बाद अक्सर लोग जमीन से दूर हो जाते हैं, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने एक बार फिर साबित किया है कि उनकी जड़ें आज भी समाज के अंतिम व्यक्ति से जुड़ी हुई हैं। अपने जन्मदिन के अवसर पर तड़क-भड़क से दूर उन्होंने अपना समय विशेष पिछड़ी जनजाति (बिरहोर) के परिवारों के बीच बिताया।

मुख्यमंत्री से आशीर्वाद लेकर पहुँचे बिरहोर बस्ती दिन की शुरुआत में सालिक साय ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ केक काटकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके तुरंत बाद वे अपने गृह ब्लॉक के बटईकेला पंचायत अंतर्गत स्थित बिरहोर बस्ती पहुँच गए। यहाँ पहुँचते ही माहौल उत्सव जैसा हो गया। सालिक साय ने किसी वीआईपी प्रोटोकॉल के बजाय एक परिजन की तरह बिरहोर परिवारों के साथ समय बिताया, केक काटा और उनके साथ बैठकर भोजन किया।

कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की रही मौजूदगी सालिक साय के इस सादगीपूर्ण कदम की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। उनके सहयोगी भूषण वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान न केवल परिजन बल्कि स्थानीय मंडल अध्यक्ष और भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने बिरहोर बस्ती के विकास और उनकी समस्याओं पर भी चर्चा की।

​इस अवसर पर जिला मंत्री आलोक सारथी, लुड़ेग तमता मंडल अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, पत्थलगांव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा, कांसाबेल मंडल महामंत्री समरजीत चांद, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव सहित जनपद सदस्य महेश नाग और बटईकेला सरपंच मुक्ति देवी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

संस्कृति और अपनेपन का मेल बिरहोर परिवारों के लिए यह भावुक क्षण था कि जिले का एक बड़ा जनप्रतिनिधि उनके साथ बैठकर खुशियाँ साझा कर रहा है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के वंचित वर्गों में प्रशासन और शासन के प्रति विश्वास और बढ़ता है।

प्रमुख उपस्थित गण: अमित जिंदल, पवन यादव, सुदर्शन पैंकरा, परमेश्वर चक्रेश, नीलांचल सिंह, बलेश्वर चक्रेश, आलोक गर्ग, धनंजय तिवारी, मुकेश यादव, अरविंद स्वर्णकार, पवन गुप्ता बिट्टू एवं अमित पारिक सहित अन्य कार्यकर्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *