सुशासन तिहार: अमडीहा में दिखा प्रतिभाओं का जलवा, 16 गांवों के 39 होनहार विद्यार्थियों का हुआ भव्य सम्मान

जशपुरनगर, 28 मई 2026।

प्रशासन को आम जनता के दरवाज़े तक पहुँचाने के उद्देश्य से जशपुर जिले में चलाए जा रहे ‘सुशासन तिहार 2026’ की एक बेहद सुखद और सकारात्मक तस्वीर फरसाबहार विकासखंड के अमडीहा से सामने आई है। यहाँ आयोजित शिविर का उद्देश्य सिर्फ़ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना या शिकायतें सुनना नहीं था, बल्कि क्षेत्र की उन युवा प्रतिभाओं की पीठ थपथपाना भी था, जिन्होंने अपनी मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट मुकाम हासिल किया है।

​बुधवार, 27 मई को अमडीहा में लगे इस वृहद सुशासन शिविर में आस-पास के 16 गांवों (अमडीहा, बाम्हनमारा, जबला, जामबहार, घुमरा, बांसाझाल, पुराईनबंध, समडमा, केरसई, कोहपानी, लठबोरा, साजबहार, सिंगीबहार, सुंडरू, तपकरा और उपरकछार) के ग्रामीण बड़ी संख्या में उमड़े।

​39 मेधावियों का बढ़ा हौसला

​इस शिविर का मुख्य आकर्षण शिक्षा विभाग का वह सत्र रहा, जहाँ कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में संकुल और विकासखंड स्तर पर अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों के हाथों प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार पाकर इन होनहारों के चेहरे खिल उठे।

​अमडीहा शिविर के अंतर्गत कुल 10 संकुल (जिसमें 6 हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं) आते हैं। इन संकुलों से कुल 39 मेधावी विद्यार्थियों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया था।

इन होनहारों ने किया अपने गांव और संकुल का नाम रोशन:

  • संकुल पुराईनबंध: दामिनी पैंकरा व प्रफुल यादव (5वीं), मधुरिमा सिंह (8वीं) और सपना पैंकरा (10वीं)।
  • संकुल साजबहार: इलबीन कुजूर (5वीं) और पायल पैंकरा (8वीं)।
  • संकुल जामबहार: नोबिना खेस्स (5वीं) और मोनिका सोरेन (8वीं)।
  • संकुल सुंडरू: प्रियंका चौहान व नेहा मांझी (5वीं), लक्की मांझी, अनिवेश खाखा व लक्ष्मी यादव (8वीं) और पूर्णिमा यादव व अश्विन्ता खाखा (10वीं)।
  • संकुल केरसई: अंशदीप मिंज व शेफाली मिंज (5वीं), भारती पैंकरा (8वीं), भारती चौहान (10वीं) और अंजू कुमारी साहू (12वीं)।
  • संकुल लठबोरा: माही नाग व नंद किशोर (5वीं) और अमिता डनसेना (8वीं)।
  • संकुल सिंगीबहार: दिव्या पैंकरा (5वीं), आमिषा खेस्स (8वीं) और वर्षा (10वीं)।
  • संकुल तपकरा: नमन कुमार गुप्ता व आशा चौधरी (5वीं), स्वज्ञा स्वरमिता वैष्णव व अक्षरा गुप्ता (8वीं), अल्पना मांझी व सुयश गुप्ता (10वीं) और जानसी जांगड़े व अमीषा टोंप्पो (12वीं)।
  • संकुल अबिरा: योगानंद यादव (5वीं) और सत्यवती पैंकरा (8वीं)।
  • संकुल समडमा: नयन डनसेना व करन डनसेना (5वीं) और अनुराग गुप्ता (8वीं)।

​अतिथियों ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

​बच्चों की इस उपलब्धि पर कार्यक्रम में मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके आगे के सफर की बस एक शुरुआत है।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुलारी सिंह उपस्थित रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री भरत साय, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. अजय शर्मा, श्री कपिलेश्वर सिंह और मुख्यमंत्री के निज सहायक श्री भजन साय सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *