स्वतंत्रता दिवस 2026: सीएम विष्णु देव साय ने पुलिस और नगर सेना के जांबाजों को पदकों से किया अलंकृत; ASI रामावतार सिंह को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गरिमामय राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस एवं नगर सेना (होमगार्ड) के अधिकारियों तथा जवानों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, असाधारण कार्यकुशलता और विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित पदकों व राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया।

धमतरी के एएसआई रामावतार सिंह राजपूत को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक रक्षित केंद्र धमतरी के सहायक उप निरीक्षक (ASI) श्री रामावतार सिंह राजपूत को उनकी 36 वर्षों से अधिक की निष्ठावान सेवा और आधारभूत प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश के प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक-2026’ से अलंकृत किया गया।

आईजी श्री रामगोपाल सहित 10 अधिकारियों को ‘भारतीय पुलिस पदक-2026’ अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, सराहनीय सेवाओं एवं आधुनिक नवाचारों के लिए 10 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को ‘सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक-2026’ प्रदान किया गया:

  • श्री रामगोपाल (भा.पु.से.): पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज
  • श्री शशिमोहन सिंह (भा.पु.से.): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़
  • श्रीमती राजश्री मिश्रा (भा.पु.से.): पुलिस अधीक्षक, एटीएस नवा रायपुर
  • श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (भा.पु.से.): पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण
  • श्रीमती निवेदिता पॉल: सेनानी, 7वीं वाहिनी छ.स.बल, भिलाई
  • श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे: सेनानी, 20वीं वाहिनी छ.स.बल, महासमुंद
  • श्री तारकेश्वर पटेल: पुलिस उपायुक्त, रायपुर
  • सुश्री उनैजा खातून अंसारी: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विशेष आसूचना शाखा, नवा रायपुर
  • श्री जयलाल मरकाम: सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी छ.स.बल, भिलाई
  • श्री हजारी लाल साहू: प्लाटून कमाण्डर, 20वीं वाहिनी छ.स.बल, महासमुंद

नगर सेना के 2 जवानों को नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक आपदा प्रबंधन, राहत कार्यों और जनसेवा में अद्वितीय भूमिका निभाने के लिए:

  • नायक उत्तम कुमार साहू (नगर सेना, राजनांदगांव): शिवनाथ नदी में उत्कृष्ट बाढ़ बचाव कार्य हेतु।
  • लांस नायक जोगेश्वर कुमार धीवर (नगर सेना, रायपुर): उत्कृष्ट गोताखोरी व प्रशिक्षण कार्यों हेतु।

राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पुरस्कार (वर्ष 2025) कमजोर वर्गों, अनुसूचित जाति-जनजाति तथा महिला व बाल सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया:

  • गुरु घासीदास पुरस्कार: श्री रामेश्वर प्रसाद यादव (ASI, जांजगीर-चांपा) — ₹50,000 नकद व बिलासपुर रेंज को रनिंग शील्ड।
  • राज्यपाल पुरस्कार एवं रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार: श्रीमती अर्चना धुरंधर (निरीक्षक, रायपुर) — दोनों पुरस्कारों के लिए प्रत्येक में ₹50,000 नकद व रायपुर रेंज को रनिंग शील्ड।
  • मुख्यमंत्री पुरस्कार: सुश्री निशा सिन्हा (SDOP, गरियाबंद) — पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने हेतु ₹50,000 नकद व रायपुर रेंज को रनिंग शील्ड।
  • शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार: श्री उत्तम साहू (निरीक्षक, अजाक थाना बिलासपुर) — उत्कृष्ट थाना संचालन हेतु ₹50,000 नकद व बिलासपुर रेंज को रनिंग शील्ड।
  • पुलिस महानिदेशक पुरस्कार: श्री डी.आर. टंडन (DSP – अजाक, बिलासपुर) — ₹25,000 नकद एवं प्रशंसा पत्र।

समारोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विवेकानंद (भा.पु.से.) के संपूर्ण प्रभार तथा सीएसपी दर्री (कोरबा) श्री विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.) के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस, नगर सेना और एनसीसी की टुकड़ियों ने भव्य एवं अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *