बस्तर का ‘मांझीपाल’ बना देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद, ‘आमचो लाड़ी’ होमस्टे और बैम्बू राफ्टिंग का रोमांच जीत रहा दिल

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के घने जंगलों के बीच बसा ग्राम मांझीपाल आज इको-टूरिज्म का एक शानदार हब बन चुका है। रजनीश पणिकर का ‘आमचो लाड़ी’ होमस्टे पर्यटकों को प्रकृति और बस्तरिया संस्कृति के बेहद करीब ला रहा है। वहीं, कांगेर नदी में बांस की नाव पर राफ्टिंग का रोमांच बस्तर पर्यटन को वैश्विक पटल पर एक नई पहचान दे रहा है।

क्या अब सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल? बंगाल की धरती उगलेगी ‘काला सोना’: अशोकनगर ऑयल फील्ड में 45,000 करोड़ के तेल उत्पादन को हरी झंडी

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक खबर है। ओएनजीसी (ONGC) द्वारा खोजी गई बंगाल की पहली तेल खदान, ‘अशोकनगर ऑयल फील्ड’ से व्यावसायिक (कमर्शियल) उत्पादन शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की मुलाकात के बाद इस 45,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को क्लीयरेंस मिल गया है।

जशपुर कलेक्ट्रेट में सजा ‘जनदर्शन’: कलेक्टर रोहित व्यास ने खुद सुनीं 34 फरियादें, अधिकारियों से कहा— ‘समस्या सुलझाएं और आवेदक को भी दें अपडेट’

जशपुर के जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास ने आम जनता से सीधे मुलाकात कर उनकी शिकायतें और मांगें सुनीं। राजस्व, साफ-सफाई और सरकारी योजनाओं से जुड़े कुल 34 आवेदनों पर कलेक्टर ने अधिकारियों को कड़े लहजे में कहा कि सिर्फ समस्याओं का निपटारा ही न करें, बल्कि आवेदक को इसकी जानकारी भी समय पर दें।

मिट्टी के कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: पीएम आवास योजना ने बदली बलरामपुर के श्यामदास की जिंदगी, अब बारिश से नहीं लगता डर

बरसात में टपकती छत और गिरती दीवारों का खौफ अब बीते दिनों की बात हो गई है। बलरामपुर जिले के ग्राम कर्रा निवासी श्यामदास का पक्के घर का बरसों पुराना सपना ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ से साकार हुआ है। बेबसी की जगह अब एक सुरक्षित आशियाने ने ले ली है, जिसने एक गरीब परिवार के चेहरों पर सुकून वाली मुस्कान लौटा दी है।

जशपुर में विकास कार्यों पर कलेक्टर सख्त: ‘बरसात से पहले पूरा करें काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं’, ‘सुशासन तिहार’ की शिकायतों पर मांगा त्वरित प्रस्ताव

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में चल रहे सड़क, जल संसाधन और आदिवासी कल्याण विभाग के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए हैं कि बारिश से पहले सभी अधूरे काम गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। साथ ही, ‘सुशासन तिहार’ में जनता से मिली सड़क निर्माण और मरम्मत की शिकायतों पर तुरंत स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

जशपुर ब्रेकिंग: ‘सुशासन तिहार’ शिविर की तारीख में हुआ बदलाव, बोकी ग्राम में अब 30 की जगह 29 मई को लगेगा कैंप

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर में चल रहे ‘सुशासन तिहार’ के तहत जनसमस्या निवारण शिविर की तिथियों में एक अहम संशोधन किया गया है। जशपुर जनपद पंचायत के ग्राम बोकी में जो शिविर 30 मई को लगने वाला था, वह अब 29 मई को आयोजित होगा। इस शिविर में 15 गांवों के लोग अपनी शिकायतों का मौके पर ही निपटारा करवा सकेंगे।

जशपुर में किसानों की किस्मत बदल रही ‘नाशपाती’ की मिठास: 5 एकड़ में खेती कर अनिल एक्का ने गढ़ी सफलता की कहानी

जशपुर के सन्ना क्षेत्र में किसान अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर फलों की बागवानी कर रहे हैं। शासन और नाबार्ड की मदद से केराकोना गांव के अनिल एक्का ने नाशपाती की खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है। आज उनके खेतों की नाशपाती की मांग प्रदेश के बड़े शहरों और पड़ोसी राज्यों तक पहुँच गई है।

जशपुर में कल सजेगा ‘सुशासन तिहार’: सरबकोम्बो और अमडीहा में जुटेंगे 28 गांवों के लोग, ऑन-द-स्पॉट होगा समस्याओं का निपटारा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर जिले में कल बड़े जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन होने जा रहा है। बगीचा और फरसाबहार जनपद के इन शिविरों में ग्रामीणों की मांगों और शिकायतों का मौके पर ही प्रभावी समाधान किया जाएगा।

जशपुर में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम: कलेक्टर रोहित व्यास ने एनएच (NH) अधिकारियों पर जताई नाराजगी

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी लाल उमेद सिंह ने दिए सख्त निर्देश।
​लोरो बगीचा और चराईडांड समेत जिले के सभी ‘ब्लैक स्पॉट’ सुधारे जाएंगे; श्री नदी के संकरे पुल पर लगेंगी सोलर लाइटें।
​बिना लाइसेंस और ओवरस्पीडिंग पर रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस; स्कूल-कॉलेजों और सुशासन तिहार में लगेंगे लर्निंग लाइसेंस शिविर।
​सरकारी कर्मचारियों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य; नियमों का उल्लंघन करने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई।

जशपुर को नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासन सख्त: कलेक्टर रोहित व्यास का बड़ा फैसला, नशे के आदी सरकारी कर्मचारियों को जाना होगा नशा मुक्ति केंद्र

कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी लाल उमेद सिंह की अध्यक्षता में एनकार्ड (NCORD) समिति की हाई-लेवल बैठक संपन्न।
​स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध; नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर ‘गुमास्ता एक्ट’ के तहत होगी कार्रवाई।