रायगढ़ ईएसआईसी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

रायगढ़ के पतरापाली स्थित ईएसआईसी अस्पताल में अब श्रमिकों को विशेषज्ञों के जरिए सुलभ इलाज मिल रहा है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जल्द ही अस्पताल में भर्ती की सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिससे गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर राहत मिलेगी।

विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (VB-GRAMG) के क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय कार्यशालाएं संपन्न

एमसीबी जिले में 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाली ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन’ (VB-GRAMG) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों को योजना की बारीकियों और भ्रांतियों के निराकरण के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: 58 किग्रा महिला वेटलिफ्टिंग में अरुणाचल की अनाई वांग्सू ने जीता स्वर्ण

रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में अरुणाचल प्रदेश की अनाई वांग्सू ने 58 किग्रा वेटलिफ्टिंग में 169 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। ओडिशा की मिना सांता और मीना सिंह ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

जय श्री राम के जयकारों से गूंजा पत्थलगांव: भव्य शोभा यात्रा में शामिल हुईं विधायक गोमती साय, प्रभु चरणों में टेका मत्था

पत्थलगांव में प्रभु श्री राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। विधायक श्रीमती गोमती साय ने यात्रा में शामिल होकर प्रभु श्री राम की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने ‘ओम ब्लड सेंटर’ का फीता काटकर किया शुभारंभ

पत्थलगांव के पालीडीह स्थित श्री ए. जी. हॉस्पिटल परिसर में ‘ओम ब्लड सेंटर’ (ब्लड बैंक) की शुरुआत हुई। विधायक गोमती साय ने उद्घाटन के दौरान कहा कि अब क्षेत्रवासियों को आपातकालीन स्थिति में रक्त के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जशपुर दौरा: 28 मार्च को 79,340 श्रमिकों के खातों में सीधे ट्रांसफर होंगे ₹27.15 करोड़

जशपुर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 विभिन्न योजनाओं के तहत डीबीटी (DBT) के माध्यम से हितग्राहियों को सहायता राशि वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन करेंगे।

विधायक गोमती साय की संवेदनशीलता: दिव्यांग धनेश्वर को मिली ट्राईसाइकिल, चेहरे पर खिली मुस्कान

पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने ग्राम झिमकी कोकियाखार निवासी दिव्यांग धनेश्वर साय यादव को ट्राई-साइकिल प्रदान कर पेश की सेवा की मिसाल। विधायक ने कहा— मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

बेमेतरा की दशोदा धीवर की जर्जर झोपड़ी से ‘सपनों के महल’ तक की प्रेरक कहानी

बेमेतरा जिले के ग्राम सरदा की रहने वाली दशोदा धीवर के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) वरदान साबित हुई है। कभी ढहती दीवारों और टपकती छत के साये में रातें गुजारने वाली दशोदा आज अपने पक्के मकान में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं।

छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग को मिलेगी नई उड़ान: सुश्री मोना सेन की अध्यक्षता में ‘स्क्रिप्ट समिति’ के गठन हेतु अहम बैठक, कला और सिनेमा के समन्वय पर जोर

रायपुर के संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। प्रदेश की लोककथाओं और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए ‘स्क्रिप्ट समिति’ की रूपरेखा तैयार की गई है, जिससे स्थानीय पटकथा लेखकों और कलाकारों को बड़ा मंच मिलेगा।

जशपुर के युवा किसान अंकित लकड़ा ने पेश की मिसाल: ‘मल्टीलेयर फार्मिंग’ से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा, सालाना कमा रहे लाखों

जशपुर जिले के ग्राम रतबा के युवा किसान अंकित लकड़ा ने पारंपरिक धान की खेती छोड़कर नवाचार का रास्ता चुना है। सरकारी योजनाओं की मदद से उन्होंने मछली, मुर्गी और बागवानी का एक ऐसा मॉडल तैयार किया है, जहाँ एक का ‘वेस्ट’ दूसरे के लिए ‘आहार’ बनता है।