जशपुर जनदर्शन में पहुंचे 48 आवेदन, कलेक्टर रोहित व्यास ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने साप्ताहिक जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, पेयजल, सड़क, स्वच्छता और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मामले प्रमुख रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

IDBI बैंक की CSR पहल से जशपुर के 8 सरस्वती शिशु मंदिरों में शुरू हुई स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

IDBI बैंक की CSR योजना के तहत जशपुर जिले के आठ सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में स्मार्ट क्लास पैनल स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर रोहित व्यास ने इस पहल का शुभारंभ करते हुए इसे डिजिटल शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा।

लोदाम के श्रद्धालुओं को मिली बड़ी राहत: शंख नदी तट स्थित छठ घाट तक पक्का मार्ग निर्मित

जशपुर के लोदाम में शंख नदी तट स्थित छठ घाट तक श्रद्धालुओं के लिए ₹8 लाख की लागत से पक्की सी. सी. रोड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। विधायक रायमुनी भगत की अनुशंसा और प्रशासन की तत्परता से ग्रामीणों को वर्षों पुरानी असुविधा से मुक्ति मिली है।

जशपुर: कभी पेड़ के नीचे बैठक करने को मजबूर थीं महिलाएं, ‘महतारी सदन’ ने दी नई पहचान, पढ़ें बबीता की कहानी

जशपुर जिले के केरसई में बना ‘महतारी सदन’ महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रहा है। कभी मौसम की मार सहते हुए पेड़ के नीचे बैठक करने को मजबूर महिलाओं को अब एक स्थायी और सुरक्षित ठिकाना मिल गया है। जानिए कैसे इस पहल ने महिलाओं को और भी अधिक सशक्त और संगठित बनाया है।

जशपुर: बांस की कारीगरी से संवरेगा महिलाओं का भविष्य, ‘जैशक्राफ्ट’ के 30 दिवसीय प्रशिक्षण से 50 दीदियों के हाथों में आया नया हुनर

जशपुर जिले में ‘जैशक्राफ्ट’ ब्रांड के तहत 50 महिलाओं को आधुनिक बांस शिल्प और फर्नीचर बनाने का 30 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस पहल से पारंपरिक कला को अब आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि इस हुनर से कारीगरों की आय में शानदार वृद्धि होगी।

​इंजीनियरिंग में करियर बनाने का शानदार मौका: शासकीय पॉलीटेक्निक बगीचा में अंतिम चरण की काउंसलिंग शुरू, कैंपस में फ्री रजिस्ट्रेशन की सुविधा

जशपुर के युवाओं के लिए खुशखबरी! शासकीय पॉलीटेक्निक बगीचा में सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (त्रिवर्षीय डिप्लोमा) के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 8 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज परिसर में छात्रों की मदद के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी की गई है।

जशपुर को सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: 8.44 करोड़ से बनेंगी 4 नई ग्रामीण सड़कें, बदलेगी गांवों की तस्वीर

जशपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में अब आवागमन और भी आसान होने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर राज्य शासन ने 4 प्रमुख ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 8 करोड़ 44 लाख रुपये से अधिक की मंजूरी दी है। इन सड़कों के बनने से न सिर्फ बरसात में होने वाली मुश्किलें खत्म होंगी, बल्कि किसानों, छात्रों और मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

जशपुर: कुनकुरी में ‘एनीमिया मुक्त भारत’ के तहत स्वास्थ्यकर्मियों को मिला सघन प्रशिक्षण, अगस्त में सभी 51 पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर

जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग और बहार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा अधिकारियों और लैब तकनीशियनों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। आगामी अगस्त माह में क्षेत्र की सभी 51 पंचायतों में विशेष जांच व उपचार शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जशपुर: बारिश में टपकती छत से मिली मुक्ति, पीएम आवास योजना ने पूरा किया सुनील का पक्के आशियाने का सपना

जशपुर के तपकरा निवासी सुनील पांडेय की सफलता की कहानी। जानिए कैसे प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) ने कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का उनका सपना सच किया और जीवन में नया विश्वास जगाया।

जशपुर को CM साय की बड़ी सौगात: बनगाँव से मुड़ाटोली तक 4.89 करोड़ से बनेगी पक्की सड़क, बारिश की दुश्वारियों से मिलेगी मुक्ति

जशपुर जिले में वर्षों पुरानी मांग पूरी करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली मार्ग के लिए 4.89 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस नई पक्की सड़क से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों की राह आसान होगी।