जशपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: CM हेल्पलाइन की शिकायत पर बर्तन दुकान में दबिश, 13 अवैध गैस सिलेंडर जब्त

जशपुर: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) पर मिली एक ऑनलाइन शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जशपुर खाद्य विभाग की टीम ने लोदाम इलाके की एक बर्तन दुकान पर छापा मारा। मौके से अवैध रूप से रखे गए 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। घनी आबादी में अवैध रूप से गैस बिक्री कर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले संचालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​’जश लर्न’ कार्यक्रम: कुनकुरी की सहायक शिक्षिका अनिता एक्का को ‘गोल्ड कैटेगरी’ सम्मान, कलेक्टर ने दी बधाई

जशपुर: जिले के प्राथमिक स्कूली बच्चों में गणित की नींव मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे ‘जश लर्न’ नवाचार के तहत कुनकुरी ब्लॉक की शिक्षिका अनिता एक्का ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘गोल्ड कैटेगरी’ का सम्मान हासिल किया है। सर्वाधिक ट्यूटरिंग कॉल कर बच्चों और अभिभावकों को जोड़ने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने उनके प्रयासों की सराहना की।

जशपुर: एससी-एसटी अत्याचार पीड़ितों को मिलेगी त्वरित आर्थिक मदद, जाति प्रमाण पत्र व गवाहों के भत्ते पर लिया गया बड़ा फैसला

जशपुर कलेक्ट्रेट में जिला सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि जाति प्रमाण पत्र की कमी से किसी पीड़ित की आर्थिक मदद न रुके, इसके लिए ग्राम सभाओं के जरिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही अब अनुभाग स्तर (SDM) पर भी हर तीन महीने में नियमित समीक्षा बैठकें होंगी।

जशपुर जनदर्शन: कलेक्टर रोहित व्यास ने सुनी आमजनों की समस्याएं, 49 आवेदनों पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जशपुर कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर रोहित व्यास ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने अधिकारियों को समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश दिए हैं।

जशपुर में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर शिविर: 77 नर्सिंग छात्राओं व स्वास्थ्य कर्मियों को लगा हेपेटाइटिस-बी का टीका

जिला अस्पताल और GNM कॉलेज में टीकाकरण के साथ जागरूकता सत्र आयोजित; CMHO ने बताए लीवर को गंभीर बीमारियों से बचाने के उपाय।

जशपुर में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ प्रतियोगिता का आयोजन: सांस्कृतिक मंच से युवाओं ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

‘मेरा युवा भारत’ जशपुर द्वारा एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एएसपी राकेश पतनवार ने युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और सड़क-साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। विजेता राज्य स्तर पर जशपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जशपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आगाज़: एस्ट्रोटर्फ पर भिड़ेंगी 5 संभागों की टीमें, 240 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

जशपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का विधायक रायमुनी भगत ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। 5 संभागों के 240 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा।

मजबूरी की मजदूरी से ‘लखपति दीदी’ तक: जशपुर की पूनम देवी ने कैसे बदली अपनी तकदीर?

कभी परिवार चलाने के लिए मजदूरी करने पर मजबूर जशपुर के दुलदुला की पूनम देवी आज ‘गणेश महिला स्व-सहायता समूह’ और ‘मुद्रा योजना’ के दम पर महीने में 35 हजार रुपये कमा रही हैं। पढ़िए उनकी स्वावलंबन की प्रेरणादायक कहानी।

जशपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सन्ना परिक्षेत्र में मुक्त कराई गई वन भूमि, मौके पर ही शुरू हुआ पौधरोपण

जशपुर वनमंडल ने सन्ना वन परिक्षेत्र के सुलेसा और चुंदापाठ में अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शासकीय वन भूमि को मुक्त कराया है। बेदखली की कार्रवाई के तुरंत बाद विभाग ने उक्त भूमि को पुनः हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण अभियान शुरू कर दिया।

जशपुर के घोघर में जल संरक्षण की मिसाल: ‘मोर गांव, मोर पानी’ अभियान के तहत बने 3000 वाटर एब्जॉर्प्शन टैंक, बढ़ा भू-जल स्तर

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की ग्राम पंचायत घोघर में ‘मोर गांव, मोर पानी’ अभियान के तहत 3,000 वाटर एब्जॉर्प्शन टैंक तैयार किए गए हैं। जिला प्रशासन की इस जनभागीदारी पहल से वर्षा जल का प्रभावी संचयन हो रहा है, जिससे भू-जल स्तर में सुधार और स्थानीय किसानों के लिए सिंचाई की राह आसान होगी।