Jashpur News: कलेक्टर रोहित व्यास ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा, आधार और APAAR ID पर जोर

जशपुर, 5 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) के डिजिटलीकरण, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के आधार, APAAR और ABHA आईडी निर्माण की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने जिले की 17 परियोजनाओं में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर योजना का लाभ मिलना चाहिए।

कलेक्टर श्री व्यास ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का APAAR ID और ABHA ID लगातार बनाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का आधार कार्ड अनिवार्य रूप से एवं नि:शुल्क बनाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने बताया कि बच्चों के आधार कार्ड निर्माण के लिए सभी परियोजना अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। परियोजना अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे का आधार कार्ड बनाया जाए, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं और आंगनबाड़ी सेवाओं का पूरा लाभ मिल सके।

बैठक में कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना के तहत शेष पात्र महिलाओं की ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी सेक्टर सुपरवाइजर और परियोजना अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र हितग्राही को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं का उद्देश्य माताओं और बच्चों को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है, इसलिए इन योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *