गीत-संगीत और अपार स्नेह: नकबार में गोमती साय का भव्य स्वागत, ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनी मन की बात

नकबार पंचायत में लोक नृत्यों और पारंपरिक गीतों के साथ विधायक गोमती साय का भव्य अभिनंदन। विधायक ने कहा— “हर गाँव और हर बस्ती का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

अबूझमाड़ के अंतिम छोर तक पहुँचा ‘विकास का अमृत’: महाराष्ट्र सीमा पर बसे नेलांगुर के हर घर में अब नल से आ रहा पानी

नया सवेरा: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित नेलांगुर गाँव में पहली बार नल-जल योजना का सफल क्रियान्वयन।

अलविदा ‘सुरों की मलिका’: आशा भोसले के निधन पर छत्तीसगढ़ में शोक, सीएम साय ने कहा- “संगीत के एक युग का अंत”

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न आशा भोसले के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश और संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने आशा जी को भारतीय संगीत का एक युग और सुरों की मलिका बताया।

जगदलपुर: रेत माफियाओं पर नकेल, विरोध के बावजूद जब्त की गई पोकलेन मशीन

बस्तर जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बेलगाँव-बनियागाँव में ग्रामीणों के विरोध और तमाम अड़चनों को पार करते हुए संयुक्त टीम ने अवैध खनन में लगी पोकलेन मशीन को आखिरकार कोतवाली पहुँचा ही दिया।

पक्के घर की छत मिली तो अब बारिश की बूंदों से डर नहीं लगता

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गिरारी गांव में रहने वाले मदन के लिए अब बरसात आफत नहीं बल्कि सुकून लेकर आएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले पक्के घर ने न सिर्फ उनके परिवार को सुरक्षा दी है, बल्कि उन्हें एक गरिमामय जीवन का उपहार भी दिया है।

मनेंद्रगढ़: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में नए सत्र के लिए आवेदन शुरू, 5 मई तक का है मौका; जानें सीटों का पूरा गणित

एमसीबी जिले के प्रतिष्ठित स्वामी आत्मानंद स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की घंटी बज चुकी है। पहली कक्षा से लेकर 11वीं तक की रिक्त सीटों पर लॉटरी के जरिए चयन होगा।

धान की जगह ‘सूरजमुखी’ से महकेंगे खेत: बलौदाबाजार के किसानों का बड़ा बदलाव, कम पानी और कम खर्च में 3 गुना ज्यादा मुनाफे की तैयारी

सिमगा के औरेठी ग्राम में 12 एकड़ में लहलहा रही सूरजमुखी की फसल। गिरते भूजल स्तर के बीच किसानों ने गर्मी के धान को छोड़कर अपनाया तिलहन। 50 हजार रुपये प्रति एकड़ तक की शुद्ध आय की उम्मीद।

जशपुर का ‘मयाली’ बनेगा देश का प्रमुख इको-टूरिज्म केंद्र: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने बोटिंग का लिया आनंद, दिए सुविधाओं के विस्तार के निर्देश

प्रकृति और आध्यात्म के संगम ‘मयाली’ पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल। मधेश्वर पर्वत की गोद में बसे इस नेचर कैंप की व्यवस्थाओं को देख मंत्री हुए गदगद। स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने और सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने पर दिया जोर।

छत्तीसगढ़ बनेगा ‘AI हब’: मुख्यमंत्री साय और गूगल इंडिया की बड़ी पहल, 2 लाख शिक्षकों को मिलेगा AI प्रशिक्षण

रायपुर से शुरू होगा ‘AI सक्षम शिक्षा अभियान’। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गूगल इंडिया के प्रतिनिधियों के बीच हुई मुलाकात में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया। अब छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में बच्चे और शिक्षक भविष्य की तकनीक से लैस होंगे।

जशपुर के ‘पंचक्की’ केंद्र ने बदली आदिवासियों की तकदीर: साल भर में कमाए 23 लाख से अधिक, जड़ी-बूटियों से महकी किस्मत

खेती और मजदूरी तक सीमित रहने वाले जशपुर के उरांव जनजाति के ग्रामीण आज सफल उद्यमी बन चुके हैं। पंचक्की वन धन विकास केंद्र के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों ने ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के जरिए 23 लाख रुपये से अधिक की वार्षिक आय अर्जित कर ग्रामीण उद्यमिता की नई मिसाल पेश की है।