मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ एमबीए पास मोहन चंद्राकर ने खेती को बनाया फायदे का मॉडल, जैविक और प्राकृतिक खेती से संवार रहे किसानों की तकदीर

महासमुंद जिले के केशवा निवासी मोहन चंद्राकर ने एमबीए के बाद कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ जैविक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर सफलता की नई मिसाल पेश की है। वे ‘तथास्तु’ ब्रांड और एफपीओ के जरिए 300 से अधिक किसानों को जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के साथ पारंपरिक सुगंधित व औषधीय फसलों को पुनर्जीवित कर रहे हैं।

युवाओं की ऊर्जा और नवाचार से गढ़ेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘माय भारत’ की उच्च स्तरीय बैठक में युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने ग्राम से राज्य स्तर तक मजबूत युवा नेटवर्क तैयार करने और बस्तर के युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर नेतृत्व के नए अवसर देने के निर्देश दिए।

आस्था और भक्ति : सावन सोमवार व नागपंचमी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की, 1.11 लाख पार्थिव शिवलिंग अनुष्ठान में लिया भाग

सावन सोमवार और नागपंचमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृहग्राम बगिया स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तीन दिवसीय विशेष अनुष्ठान के तहत मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने श्रद्धालुओं के साथ 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग निर्माण व रुद्राभिषेक में भाग लेकर प्रदेश की खुशहाली की मंगलकामना की।

मानव-हाथी सह-अस्तित्व की मिसाल : CM विष्णु देव साय ने ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ पुस्तक का किया विमोचन, उत्कृष्ट वनकर्मियों को मिला सम्मान

मानव-हाथी द्वंद्व को नियंत्रित करने और सुरक्षित सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जशपुर वनमंडल द्वारा संचालित जनजागरूकता अभियान पर आधारित पुस्तक ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विमोचन किया। इस दौरान सीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मियों को सम्मानित किया और ‘राज संकेत’ ऐप जैसी आधुनिक तकनीकों के समन्वय की सराहना की।

संवेदनशील पहल : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की मदद से जशपुर के अविनाश को मिला नया जीवन, CM विष्णु देव साय का जताया आभार

जशपुर जिले के फरसाबहार निवासी अविनाश नायक को जन्मजात शारीरिक विकृति से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की पहल पर मुक्ति मिली है। आर्थिक तंगी के चलते अटके उपचार को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में सफलतापूर्वक पूरा कराया गया, जिसके बाद स्वस्थ होकर अविनाश ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर आभार जताया।

CM विष्णु देव साय ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया लोकार्पण, अब एक ही छत के नीचे मिलेगा अत्याधुनिक कैंसर उपचार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मरीजों को अब एक ही छत के नीचे जांच और उन्नत इलाज की सुविधा मिलेगी।

स्वतंत्रता दिवस 2026: सीएम विष्णु देव साय ने पुलिस और नगर सेना के जांबाजों को पदकों से किया अलंकृत; ASI रामावतार सिंह को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस व नगर सेना के अधिकारियों-जवानों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक, भारतीय पुलिस पदक और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से अलंकृत किया।

रायपुर स्वतंत्रता दिवस 2026: घुड़सवारों का हैरतअंगेज शो, महिला बैगपाइपर बैंड की धुनें और डॉग स्क्वाड के हैरतअंगेज करतबों ने मोहा मन

रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तीसरी वाहिनी के घुड़सवारों, पहली महिला बैगपाइपर बैंड की धुनों और श्वान दल के साहसिक करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम विष्णु देव साय का ऐलान: नक्सल मुक्त हुआ बस्तर, एआई मिशन से लेकर नई भर्तियों तक छत्तीसगढ़ के विकास का खींचा खाका

80वें स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान की शुरुआत की और नक्सल मुक्त बस्तर, एआई मिशन, नई भर्तियों सहित प्रदेश के चहुंमुखी विकास का विजन रखा।

अंबिकापुर: स्वामी आत्मानंद कॉलेज कन्या छात्रावास का लोकार्पण, 100 बेटियों को मिलेगी सुरक्षित आवासीय सुविधा; मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया शुभारंभ

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर में 100 सीटर स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया। दूरस्थ व ग्रामीण वनांचल क्षेत्र की छात्राओं को सुरक्षित और सुगम आवासीय सुविधा मिलेगी।