पवित्र श्रावण मास में रामगढ़ से कैलाश गुफा जा रहे कांवड़ यात्रियों का छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अटूट आस्था, तपस्या और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
Year: 2026
जशपुर में सड़क अधोसंरचना को नई रफ्तार: दो प्रमुख मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹12.63 करोड़ स्वीकृत, सीएम विष्णुदेव साय ने दी सौगात
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने ₹12.63 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शिवपुर-पत्थलगांव और दुलदुला-चटकपुर-लोटापानी मार्ग का उन्नयन होगा, जिससे क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
छत्तीसगढ़: वनौषधियों से संवरेगी महिलाओं की आजीविका, मानव-हाथी द्वंद्व रोकने पर सरकार का जोर; कोरबा दौरे पर बोले वन मंत्री केदार कश्यप
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कोरबा प्रवास के दौरान डोंगानाला में वनौषधि प्रसंस्करण केंद्र और चोटिया में हाथी नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम में सामुदायिक भागीदारी को अहम बताया।
IGKV Raipur: बीएससी कृषि काउंसलिंग के लिए सीट और कॉलेज आबंटित, 22 अगस्त तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन; देखें पूरा शेड्यूल
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर ने बीएससी कृषि (ऑनर्स) में प्रवेश के लिए प्रोविजनल सीट व कॉलेज आबंटित कर दिए हैं। 22 अगस्त तक दस्तावेजों का परीक्षण होगा, वहीं 25 अगस्त से स्पॉट व कन्वर्शन काउंसलिंग शुरू होगी।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सकारात्मक वार्ता के बाद मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि इसी माह स्टाइपेंड वृद्धि पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर में ‘स्रोत महोत्सव 2026’ का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नदी और जल के संरक्षण से ही जीवन सुरक्षित रहेगा। इस दौरान नेशनल वाटर एकेडमी और एंट्रिक्स कॉरपोरेशन के साथ ऐतिहासिक एमओयू हुए और ‘नीर-नारी-निधि’ पुस्तक का विमोचन किया गया।
उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
आईबीसी 24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संभाग टॉपर बेटियों को सम्मानित किया। सीएम ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा, 500 करोड़ के एआई मिशन और नई औद्योगिक नीति से छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य संवर रहा है।
तेंदूपत्ता सहित सभी वनोपज के बेहतर विपणन और संग्राहकों के हितों पर सरकार का विशेष जोर: वन मंत्री केदार कश्यप
छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित IDC की 321वीं बैठक में तेंदूपत्ता और अन्य लघु वनोपज के प्रभावी विपणन पर चर्चा हुई। सरकार ने स्पष्ट किया कि वनांचल के ग्रामीणों और आदिवासी संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पारदर्शी प्रक्रिया और समयबद्ध विक्रय प्राथमिकता में है।
मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ एमबीए पास मोहन चंद्राकर ने खेती को बनाया फायदे का मॉडल, जैविक और प्राकृतिक खेती से संवार रहे किसानों की तकदीर
महासमुंद जिले के केशवा निवासी मोहन चंद्राकर ने एमबीए के बाद कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ जैविक और प्राकृतिक खेती को अपनाकर सफलता की नई मिसाल पेश की है। वे ‘तथास्तु’ ब्रांड और एफपीओ के जरिए 300 से अधिक किसानों को जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के साथ पारंपरिक सुगंधित व औषधीय फसलों को पुनर्जीवित कर रहे हैं।
युवाओं की ऊर्जा और नवाचार से गढ़ेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़: सीएम विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘माय भारत’ की उच्च स्तरीय बैठक में युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने ग्राम से राज्य स्तर तक मजबूत युवा नेटवर्क तैयार करने और बस्तर के युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर नेतृत्व के नए अवसर देने के निर्देश दिए।
