पत्थलगांव में ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ का आयोजन: विधायक गोमती साय ने अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का लिया संकल्प

पत्थलगांव: पत्थलगांव स्थित अग्रसेन भवन में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पावन स्मृति में ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय सम्मिलित हुईं।

​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी का राष्ट्र के प्रति योगदान अतुलनीय है। उन्होंने सुशासन और अंत्योदय की जो नींव रखी थी, आज उसी मार्ग पर चलते हुए देश प्रगति कर रहा है। सम्मेलन में उपस्थित सभी लोगों ने अटल जी के विचारों, मूल्यों और उनके सिद्धांतों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

प्रमुख जनों की उपस्थिति:

इस गरिमामय कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं और कर्मठ कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। मंच पर मुख्य रूप से:

  • श्री रामकिशुन सिंह जी (अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक सरगुजा संभाग)
  • श्री संतोष दास जी (प्रदेश प्रवक्ता)
  • श्री कृष्ण कुमार राय जी (वरिष्ट नेता)
  • श्री सुनील गुप्ता जी (पूर्व जिलाध्यक्ष)
  • श्री मनीष अग्रवाल जी (जिला महामंत्री)
  • श्री मुकेश शर्मा जी
  • श्रीमती धनियारों परहा जी (जनपद अध्यक्ष)

​इसके साथ ही समस्त मंडल अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारीगण एवं पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वक्ताओं ने अटल जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और उनके ओजस्वी व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *