बगिया कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की जनसुनवाई, आम नागरिकों से भेंट कर सुनीं समस्याएं और मांगें

इलाज के लिए आर्थिक सहायता और पेंशन सहित विभिन्न विषयों पर नागरिकों ने सौंपे आवेदन, सीएम ने अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण के दिए निर्देश

जशपुरनगर, 17 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने जशपुर प्रवास के दौरान 16 नवंबर को ग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आम नागरिकों से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से सीधे संवाद कर उनकी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं तथा मांगों की जानकारी ली।

इलाज, आर्थिक सहायता और पेंशन को लेकर सौंपे गए आवेदन भेंट-मुलाकात के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। लोगों ने मुख्य रूप से इलाज के लिए आर्थिक सहायता, पेंशन तथा अन्य आवश्यक मांगों से जुड़े आवेदन सौंपे। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी नागरिकों की बातों को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना।

अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्यमंत्री श्री साय ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण करने और प्राथमिकता के साथ उनका निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *