ग्राम बुलड़ेगा पहुंचीं विधायक श्रीमती गोमती साय, भगवान कार्तिक गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की

ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात, कुशलक्षेम पूछने के साथ सुनीं समस्याएं और विकास कार्यों पर लिए सुझाव

पत्थलगांव/जशपुरनगर, 17 नवंबर 2026/ सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती गोमती साय मंगलवार को ग्राम बुलड़ेगा पहुंचीं। यहां उन्होंने धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भगवान कार्तिक गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर विधायक श्रीमती साय ने भगवान से समस्त क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और क्षेत्र की निरंतर खुशहाली की मंगलकामना की।

ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद कर जाना हालचाल पूजा-अर्चना के पश्चात विधायक श्रीमती गोमती साय ने गांव में उपस्थित ग्रामीणजनों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर गांव की स्थानीय समस्याओं, बुनियादी जरूरतों और विकास कार्यों से जुड़े सुझावों पर विस्तार से चर्चा की। अपने बीच विधायक को पाकर ग्रामीणों ने भी उत्साह के साथ अपनी बातें रखीं।

जनसमस्याओं के समाधान और विकास के लिए सदैव तत्पर ग्रामीणों से चर्चा के दौरान श्रीमती गोमती साय ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझावों पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया और कामना की कि ईश्वर का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *