स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप का कमाल: ग्राम ओरमा में ग्रामीणों का बिजली बिल हुआ आधा

बालोद जिले के ग्राम ओरमा में स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप के माध्यम से बिजली खपत की दैनिक निगरानी से ग्रामीणों के बिजली बिल में 50% तक की कमी आई है। पारदर्शिता और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा ने ग्रामीणों के बिजली प्रबंधन की तस्वीर बदल दी है।

Jashpur News: राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर घोलेंग में हस्तकरघा एवं बांस उत्पादों की प्रदर्शनी

राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस पर जशपुर के घोलेंग स्थित आजीविका परिसर में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में हस्तकरघा संस्कृति का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में शॉल, पारंपरिक आभूषण और बांस उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही हैंडलूम प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र के माध्यम से स्थानीय कारीगरों को आधुनिक तकनीक और बाजार से जोड़ने की पहल पर जोर दिया गया।

Jashpur News: सन्ना में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं UDID शिविर, 64 पात्र लाभार्थी चिन्हित

जशपुर जिले के सन्ना में आयोजित विशेष दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर में 103 दिव्यांगजन लाभान्वित हुए। इनमें 64 दिव्यांगजन यूडीआईडी कार्ड के लिए पात्र पाए गए, जबकि 20 को उच्च केंद्र रेफर किया गया। शिविर में पेंशन, सहायक उपकरण और दिव्यांग ऋण योजनाओं के लिए भी आवेदन लिए गए।

ढाई साल में श्रमिक कल्याण को मिली नई पहचान, 17.82 लाख श्रमिकों को योजनाओं का लाभ

छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। श्रम विभाग के अनुसार 17.82 लाख श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला, 800 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता वितरित की गई तथा श्रमिक सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए नई व्यवस्थाएं लागू की गईं।

कुनकुरी में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन प्रस्तावित

जशपुर जिले के कुनकुरी में स्वतंत्रता के अमृतकाल के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन प्रस्तावित है। तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने यात्रा मार्ग एवं मंचीय कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति: पीएम सूर्यघर योजना से परिवारों को मिल रही आर्थिक राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत हजारों परिवार सौर ऊर्जा से जुड़ रहे हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लखन लाल कश्यप ने 5 किलोवाट का सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाकर बिजली बिल को शून्य कर लिया है, जिससे आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Jashpur News: जिला पंचायत CEO अभिषेक कुमार ने किया ग्राम पंचायतों का निरीक्षण, स्वच्छ भारत मिशन पर जोर

जशपुर जिला पंचायत के CEO अभिषेक कुमार ने कुनकुरी और बगीचा जनपद पंचायत के विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को नियमित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने तथा अधिकारियों को स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

Jashpur News: कलेक्टर रोहित व्यास ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा, आधार और APAAR ID पर जोर

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी बच्चों का आधार, अपार (APAAR) और आभा (ABHA) आईडी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और महतारी वंदन योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित ई-केवाईसी जल्द पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

जनसेवा और सुशासन को बनाएं कार्यशैली का आधार: प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों से बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों से मुलाकात कर उन्हें जनसेवा, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की सीख दी। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा जनविश्वास अर्जित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: 500 करोड़ का AI मिशन, BEML प्लांट, WAMIS और ग्रामीण सड़क योजना को मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में 500 करोड़ रुपये के AI मिशन, BEML मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, WAMIS डिजिटल सिस्टम, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना में संशोधन सहित सात महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन निर्णयों से राज्य में डिजिटल गवर्नेंस, औद्योगिक निवेश और अधोसंरचना विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।