कुनकुरी में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन प्रस्तावित

जशपुर जिले के कुनकुरी में स्वतंत्रता के अमृतकाल के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन प्रस्तावित है। तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने यात्रा मार्ग एवं मंचीय कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति: पीएम सूर्यघर योजना से परिवारों को मिल रही आर्थिक राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत हजारों परिवार सौर ऊर्जा से जुड़ रहे हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के लखन लाल कश्यप ने 5 किलोवाट का सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाकर बिजली बिल को शून्य कर लिया है, जिससे आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Jashpur News: जिला पंचायत CEO अभिषेक कुमार ने किया ग्राम पंचायतों का निरीक्षण, स्वच्छ भारत मिशन पर जोर

जशपुर जिला पंचायत के CEO अभिषेक कुमार ने कुनकुरी और बगीचा जनपद पंचायत के विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को नियमित डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने तथा अधिकारियों को स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

Jashpur News: कलेक्टर रोहित व्यास ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा, आधार और APAAR ID पर जोर

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी बच्चों का आधार, अपार (APAAR) और आभा (ABHA) आईडी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और महतारी वंदन योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित ई-केवाईसी जल्द पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

जनसेवा और सुशासन को बनाएं कार्यशैली का आधार: प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों से बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों से मुलाकात कर उन्हें जनसेवा, सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की सीख दी। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा जनविश्वास अर्जित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: 500 करोड़ का AI मिशन, BEML प्लांट, WAMIS और ग्रामीण सड़क योजना को मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक में 500 करोड़ रुपये के AI मिशन, BEML मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, WAMIS डिजिटल सिस्टम, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना में संशोधन सहित सात महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन निर्णयों से राज्य में डिजिटल गवर्नेंस, औद्योगिक निवेश और अधोसंरचना विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

NMEO योजना से किसान बेसाहू राम की खेती को मिली नई दिशा, उन्नत मूंगफली बीज से बढ़ी बेहतर उत्पादन की उम्मीद

राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम एवं तिलहन (NMEO) योजना के तहत सरगुजा के किसान बेसाहू राम को उन्नत मूंगफली बीज और तकनीकी मार्गदर्शन मिला। एक एकड़ में वैज्ञानिक तरीके से की गई खेती से बेहतर उत्पादन की संभावना बनी है, जिससे किसान को इस वर्ष अच्छी आमदनी की उम्मीद है।

जशपुर जनदर्शन में पहुंचे 48 आवेदन, कलेक्टर रोहित व्यास ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने साप्ताहिक जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, पेयजल, सड़क, स्वच्छता और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मामले प्रमुख रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

IDBI बैंक की CSR पहल से जशपुर के 8 सरस्वती शिशु मंदिरों में शुरू हुई स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

IDBI बैंक की CSR योजना के तहत जशपुर जिले के आठ सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में स्मार्ट क्लास पैनल स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर रोहित व्यास ने इस पहल का शुभारंभ करते हुए इसे डिजिटल शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा।

रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी आमजन का सहारा, 10 महीने से अटके राशन कार्ड का एक फोन पर हुआ समाधान

बलरामपुर जिले की श्रीमती गायत्री यादव की 10 महीने पुरानी राशन कार्ड से जुड़ी समस्या का मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से त्वरित निराकरण हुआ। राशन कार्ड मिलते ही गायत्री यादव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट किया है।