महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम खेमड़ा में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई करीब 20 वर्ष पुरानी पुलिया की मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज होते ही प्रशासन ने त्वरित मरम्मत करा दी है। पुलिया दुरुस्त होने के बाद मार्ग पर वाहनों एवं ग्रामीणों की आवाजाही पुनः सुचारु हो गई है।
शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचा तकनीकी अमला ग्राम खेमड़ा की यह पुलिया भारी वर्षा के चलते क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए आवागमन पूरी तरह जोखिमभरा और बाधित हो गया था। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का सहारा लिया और अपनी शिकायत दर्ज कराई।
मामला संज्ञान में आते ही महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के कार्यपालन अभियंता श्री आशीष कुलदीप और तकनीकी अमले ने स्थल निरीक्षण किया और प्राथमिकता के आधार पर संधारण व मरम्मत कार्य शुरू कराया।
मरम्मत कार्य पूरा, आवागमन हुआ सामान्य विभागीय निगरानी में तकनीकी टीम ने पुलिया के क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य समय पर पूरा किया। कार्य पूर्ण होते ही मार्ग को आवागमन के लिए सुरक्षित घोषित कर खोल दिया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन का जताया आभार समस्या का त्वरित समाधान होने पर ग्राम खेमड़ा के निवासियों ने खुशी जाहिर की है। ग्रामीणों का कहना है कि हेल्पलाइन में शिकायत के कुछ ही समय भीतर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई होना यह दर्शाता है कि आम जनता की समस्याओं के प्रति शासन-प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील और सजग है।
