विधि-विधान से की छठी मैया की पूजा-अर्चना, घाट पर मौजूद व्रतियों और श्रद्धालुओं को दी महापर्व की शुभकामनाएं
पत्थलगांव, 16 नवंबर 2026/ लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के समापन अवसर पर सोमवार सुबह सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती गोमती साय पत्थलगांव के ऐतिहासिक पूरन तालाब स्थित छठ घाट पहुंचीं। यहां उन्होंने उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
भक्तिमय माहौल में व्रतियों का बढ़ाया उत्साह सुबह से ही पूरन तालाब छठ घाट पर श्रद्धालुओं और व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। छठी मैया के पारंपरिक गीतों और भक्तिमय वातावरण के बीच विधायक श्रीमती गोमती साय ने पूजा अनुष्ठान में शामिल होकर छठ व्रतियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर मौजूद स्थानीय नागरिकों, युवाओं और आयोजन समिति के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात कर सभी को महापर्व की बधाई दी।
समस्त क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामना इस पावन अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि छठ महापर्व सूर्य उपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अटूट आस्था का प्रतीक है। उन्होंने छठी मैया से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि छठी मैया की कृपा सभी परिवारों पर सदैव बनी रहे और क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
