छत्तीसगढ़ आगमन पर सीएम साय ने किया आत्मीय स्वागत, दोनों राज्यों के साझा हितों और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर दिया जोर
रायपुर/नवा रायपुर, 17 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मंगलवार को नवा रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर श्री रेड्डी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
साझा हितों पर निरंतर संवाद और सहयोग की आवश्यकता पर बल सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस भेंट के दौरान दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साझा हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने पारस्परिक विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए दोनों राज्यों के बीच निरंतर संवाद और आपसी सहयोग बनाए रखने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
दोनों राज्यों के मंत्री और शीर्ष अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री श्री एन. रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल तथा छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी उपस्थित रहे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकास शील, तेलंगाना के मुख्य सचिव श्री संजय जाजू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के सचिव श्री राजेश सुकुमार टोप्पो सहित तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सचिव, जल संसाधन विभाग के सचिव और दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।
